हैडलाइन

100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी धमकी, कहा- 'PM मोदी को बम से उड़ा दूंगा'

दिल्ली : दिल्ली में एक किराएदार और मकान मालिक में कहा सुनी हो गई. जिसके बाद मकान मालिक ने किराएदार को एक दो हाथ जमा दिए. इस बात से खफा होकर किराएदार ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया और बोला कि वो पीएम को बम से उड़ा देगा. इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
मामला दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, अरुण नामक शख्स सतीश के मकान में किराए पर रहता है. अरुण मजदूरी का काम करता है. बीती रात वो नशे की हालात में था. उसी दौरान उसकी मकान मालिक सतीश से कहा सुनी हो गई. किराएदार की बदतमीजी देखकर मकान मालिक सतीश को गुस्सा आ गया. उसने किराएदार को एक दो थप्पड़ जड़ दिए.
इसके बाद मकान मालिक सतीश वहां से चला गया. लेकिन नशे में धुत किराएदार अरुण को ये बात बहुत नागवार गुजरी. ना जाने उसे दिमाग में क्या आया कि उसने बिना कुछ सोचे समझे 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी. उसने फोन पर भी पुलिस के साथ बदसलूकी की और बोला कि वो पीएम को बम से उड़ा देगा.
ये बात सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए. कुछ देर में ही पुलिस ने कॉल ट्रेस कर ली और आरोपी तक जा पहुंची. पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया. उसे बुराड़ी थाने में रखा गया है. अब पुलिस और अन्य एजेंसियां अरुण पूछताछ कर रही हैं.


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...