हैडलाइन

फतेहपुर में चाचा ने भतीजी से बलात्कार किया फिर केरोसीन डालकर जलाया

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के ओबीपुर इलाके के हुसैनगंज में रिश्तों को शर्मसार करते हुये आज सगे चाचा ने अपनी भतीजी के साथ बलात्कार किया और उसे जिंदा जला दिया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने यहां कहा कि युवती घर में अकेली थी और उसके परिवार वाले खेत में काम कर रहे थे। इसीबीच चाचा मेवा लाल घर आया और युवती को अकेला पा उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने जब कहा कि वो परिवार वालों को सब बता देगी तो ,उस पर किरासन तेल डाल कर आग लगा दी। युवती को आग के हवाले करने के बाद चाचा फरार हो गया। युवती को फतेहपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख उसे कानपुर भेज दिया गया है। युवती 70 प्रतिशत तक जल गई है। 



Most Popular News of this Week