हैडलाइन

युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पानी मांगा तो चेहरे पर कर दिया पेशाब

तीन लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी डंडे से पिटाई की और जब वह प्यास से तड़प कर पानी मांगने लगा तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। शर्मशार करने वाली ये वारदात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ किलोमीटर दूर एक गांव की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। इस पर भुवनेश्वर पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 18 दिसंबर की है। भुवनेश्वर से कुछ किलोमीटर दूर कईपादर गांव के तीन लोगों ने बांगिडा गांव के युवक को मिलने के बहाने बुलाया। युवक जब कईपादर गांव पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधा और डंडे से उसकी पिटाई की। इस दौरान युवक ने जब उनसे पानी मांगा तो एक आरोपी ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पर हमला प्रेम संबंध को लेकर हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। खोरडा पुलिस के एसपी अजय प्रताप स्वैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

खुर्दा के पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप स्वैन ने कहा, “ युवक को कैपदार गांव के राजेंद्र भुयान और गतिया पलतसिंह ने अगवा किया और फिर उसकी निर्दयतापूर्वक पिटाई की। इन लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा और जब वह पानी मांग रहा था तो उसके मुंह पर पेशाब कर दिया।"  स्वैन ने यह भी कहा, “यह घटना पिछली दुश्मनी के कारण शुरू हुई है। हमने मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बांगिडा गांव की एक लड़की का कैपदार गांव के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। लड़की के परिवार ने इसका विरोध किया और एक महीने पहले उन्होंने लड़की के प्रेमी मारपीट की थी। कैपदार गांव के भुइयां और पलतसिंह ने जिस युवक के साथ यह शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है वह लड़की रिश्तेदार है। बताया जा रहा है घटना के समय गांव के लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने उस युवक को नहीं बचाया।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...