हैडलाइन

फरार दीपक शर्मा के पास सरेंडर करने को 2 जनवरी तक का वक्त

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने दो जनवरी तक की मोहलत दी है। इससे पहले उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा। अन्यथा उनकी संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सीआरपीसी की धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही उनके ठिकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर चुकी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के खिलाफ जुआरियों को बिना कार्रवाई के छोड़ने और करीब 12.20 लाख रुपये के गबन आरोप हैं। इस मामले में उनके ही थाने में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मेरठ की अदालत में अर्जी लगाकर इंस्पेक्टर दीपक की संपत्तियां कुर्क करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन उसी अदालत में इंस्पेक्टर दीपक ने अपने वकील के जरिये सरेंडर की अर्जी लगा दी। ऐसे में अदालत ने क्षेत्राधिकारी की अर्जी पर सुनवाई के लिए दो जनवरी की तिथि मुकर्रर करते हुए इंस्पेक्टर दीपक को इससे पहले सरेंडर के आदेश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि इससे पहले पुलिस इंस्पेक्टर दीपक की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इंदिरापुरम थाना के पूर्व प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा, शिप्रा सनसिटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार व वैशाली चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन कुमार पर 22 अक्टूबर की रात ग्रांड इन होटल में जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को बिना कार्रवाई के छोड़ने और 12.20 लाख रुपये गबन करने का आरोप है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...