हैडलाइन

बिहार: कांग्रेस नेता को बनाया निशाना, जिम जाते वक्त गोली मारकर हत्या

एक तरफ कांग्रेस जहां आज अपना स्थापना दिवस है मना रही है तो वहीं बिहार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां हाजीपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कांग्रेस के पूर्व महासचिव और जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता राकेश यादव को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को तब अंजाम दिया गया जब राकेश यादव जिम जा रहे थे. तभी अपराधियों ने उनको निशाना बना लिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर हुई. जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.




Most Popular News of this Week