हैडलाइन

कानपुर क्लब की सदस्यता का झांसा देकर स्कूल संचालक से ठगे 5.40 लाख

कानपुर : कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का झांसा देकर एक स्कूल संचालक से उसके परिचित ने ही 5.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पांडु नगर के अश्वनी कुमार ने तहरीर में बताया है कि रानीघाट (थाना कोहना) निवासी सत्य नारायण राठी उनके पुराने परिचित हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने दो बार में पांच लाख चालीस हजार रुपये लिए थे। उन्होंने सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी भी दी। लेकिन क्लब पहुंचने पर पता चला कि सदस्यता शुल्क ही जमा नहीं है। अब रकम वापस मांगने पर जानलेवा धमकी मिल रही है। एसओ कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...