महिला ने नवजात बच्ची की हत्या की

डोदरा : गुजरात के वलसाड जिले के अंबरगांव के एक रेफरल अस्पताल में 26 वर्षीय महिला ने बेटी को जन्म देने के चार घंटे बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अंबरगांव पुलिस इंस्पेक्टर जे जे दाभी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 27 दिसंबर की है जब उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अनिता देवी डिम्पल बिंद ने शाम करीब चार बजे जन्मी अपनी बेटी की उसी दिन कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब महिला के पति ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से रात करीब आठ बजे कहा कि उसकी पत्नी को नवजात को स्तनपान कराने में दिक्कत आ रही है। नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि जांच करने पर डॉक्टर ने पाया कि नवजात की मौत हो चुकी है। इसके बाद सूरत के एक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात की गला दबाकर हत्या की गई और उसके चेहरे तथा गर्दन पर निशान पाए गए। अंबरगांव के साकेत नगर इलाके में रहने वाले इस दंपति की पहले ही तीन बेटियां हैं।



Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...