हैडलाइन

आजमगढ़ : नए साल के जश्न पर जीजा को खाने पर बुला साला फोन पर करने लगा बात, फिर जो हुआ वो खौफनाक

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कोमल नगर कालोनी में हुई प्रदीप सिंह की हत्या के आरोप में जीजा को पुलिस ने बुधवार की रात बेलइसा रेलवे ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तारी जीजा ने खुलासा किया कि नए साल पर साले को दावत पर बुलाया था। दावत के दौरान साला एक युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था। विरोध करने पर साले से विवाद हो गया। इस पर उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना में  प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।  बरदह थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र सुरेन्द्र सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी के कोमल नगर कालोनी में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है। नए साल की पूर्व संध्या पर अपने कमरे पर दावत दिया था। दावत में उसने अपने साला तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर नवापूरा निवासी प्रदीप सिंह पुत्र गोबिन्द सिंह को भी आमंत्रित किया था। रात में दावत चल रही थी। इस दौरान गोली लगने से प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को सुबह हत्या के आरोप में जीजा अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बुधवार की रात में बेलइसा रेलवे ओवर ब्रिज के पास से हत्यारोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलसा करते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसका साला भी अपराधिक प्रवृत्ति का था। 31 दिसम्बर की रात जीजा ने साले को दावत पर बुलाया था। शराब पीन के बाद दोनों में विवाद हो गया। साला गाली -गलौज कर जाने गला। इसी बीच जीजा ने रिवाल्वर से साले के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी । 

सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कोमलनगर कालोनी में 31 दिसंबर की रात में दावत के दौरान प्रदीप सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अभिषेक सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके ऊपर विभिन्न थानों में हत्या सहित 11 मुकदमें दर्ज है। मृतक प्रदीप पर लूट समेत विभिन्न धाराओं में चार केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जीजा और साले दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के थे। उनके बीच पहले भी विवाद होता था। साले ने जीजा को कई बार मार - पीट दिया था। इसे लेकर जीजा को साले से खुन्नस थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिन्स के विरूद्ध सिधारी व बरदह थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही बरदह थाना में असलहा बरामद होने, गैंगेस्टर, मारपीट, सीआरपीसी 110, सीएलए एक्ट सहित अन्य मामले में 11 मामले दर्ज है। जबकि उसका साला मृतक प्रदीप सिंह लुटेरा था। इसके विरूद्ध नगर कोतवाली में मारपीट, जौनपुर जनपद के केराकत थाना में चोरी के माल बरामद होने, मंड़ियाहूं व सुजानगंज थाना में लूट का मुकदमा दर्ज है। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कोमल नगर कालोनी में तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर नवापूरा निवासी प्रदीप सिंह की जिस रिवाल्वर से गोली मार कर हत्या की गई,उस रिवाल्वर को भी पुलिस ने हत्यारोपी के पास से बरामद कर लिया है। रिवाल्वर किसका है। इस राज को पुलिस पचा ले गई। पुलिस अधीक्षक ने त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक सिंह के पास से बरामद रिवाल्वर 0.38 बोर की यूएसए की निर्मित है। यह प्रतिबंधित रिवाल्वर है।  इसकी सरकारी विभाग में आपूर्ति होती है। पुलिस बरामद रिवाल्वर की भी जांच में जुटी है। इस संबंध में  एनसीआरबी व एससीआरबी को सूचना भेज दी गई है। जबकि मीडिया के समक्ष पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने रिवाल्वर के संबंध में अहरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम लिया। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...