हैडलाइन

12वीं की छात्रा से बलात्कार करने और वीडियो बनाने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोविंदपुरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने रामबाबू (35) और राजकुमार (45) को आईपीसी की धारा 376 डी और अन्य सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया है। उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि वारदात गोविंदपुरा क्षेत्र में बीएचईएल के खंडहर हो चुके मकान वाले इलाके में शनिवार सुबह हुई। यहां 12 वीं कक्षा की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ खड़े होकर बातचीत कर रही थी। तभी छात्रा और उसके दोस्त को अकेला पाकर दोनों बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और खंडहर हो चुके मकान में ले गये और डरा-धमकाकर छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में वीडियों वायरल करने की धमकी देकर दोनों बदमाशों ने छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वीडियो बनने और उसके वायरल होने की आशंका के चलते छात्रा रविवार को अपने दोस्त के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...