दिल्ली : दिल्ली के जामिया मेट्रो स्टेशन पर एक युवक को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया गया है। युवक मेरठ का रहने वाला है और जामिया में ही किराए पर रहता है। युवक गुरुग्राम के सेक्टर 42 के किसी स्कूल में पढ़ाता है। उसका कहना है कि उसे बिल्कुल जानकारी नहीं है कि उसके बैग में ये पिस्टल कहां से आया। सीआईएसएफ ने लोकल पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाद में दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि आमिर हमजा खान (34) नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आमिर हमजा खान जाकिर नगर में रहता है और वह मेरठ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सीआईएसएफ ने आमिर को पिस्टल और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आमिर से पूछताछ की जा रही है.