हैडलाइन

कास्टिंग डायरेक्टर चलता था सेक्स रैकेट, पकड़े जानें पर हुआ ये सनसनीखेज खुलासा

मुंबई : मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक नवील प्रेमलाल आर्य को वर्सोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कास्टिंग निर्देशक के साथ 18 साल और तीन महीने की उम्र की एक जूनियर कलाकार और 25 वर्षीय एक मेकअप कलाकार को गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां नवील प्रेमलाल आर्य के साथ पिछले एक साल से काम कर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा (एसएसबी) ने मंगलवार को 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया। वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था।
एसएसबी के इंस्पेक्टर ने कहा कि एक टिप के आधार पर अंधेरी के कैफे काफी पर आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। नवीन के पास एक पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर गया जहां वो फिल्मों में काम करने वाली एक मॉडल और एक आर्टिस्ट को भेजने के लिए तैयार हो गया। इसके बदले में उसने हर लड़के के 60 हजार रुपये मांगे और पहले एक होटल बुक कराने को कहा। जैसे ही आरोपी नवीन कुमार लड़कियों के साथ पहुंचा और उसकी पहचान हुई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकट चल रहा था और कई मॉडल व बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल हैं। सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश येओले ने बताया कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं। वे दिल्ली में इस रैकेट से जुड़े दलाल अश्विन कुमार के संपर्क में थी जिसने उन्हें मुंबई भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्य के दो और सहयोगी वांछित हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...