हैडलाइन

इंजीनियरिंग के छात्र ने वायरलेस ईयरफोन लगा कर डाले छह पेपर, फ्लाइंग ने दबोच लिया

छात्र नकल करने के नए-नए तरीके व उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में छात्रों ने ऐसा ही कुछ किया है। जहां नकल करने के लिए वायरलेस सिस्टम से ईयर फोन जोड़कर कान में घुसाया हुआ था जो किसी को दिखता भी नहीं था और उसे केवल चुंबक के सहारे ही निकाला जा सकता है। इसीलिए छह पेपर में उसके सहारे खूब नकल की गई और अन्य छात्रों के जानकारी देने पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने सातवें पेपर में उसे नकल करते हुए पकड़ लिया। इसके साथ ही इस बार परीक्षा के दौरान नकल करते हुए 77 विद्यार्थियों को पकड़ा गया है। इन सभी की यूएमसी (अनफेयर मींस केसेज) बनाकर कॉपी व अन्य सामग्री सील कर दी गई है और यूएमसी स्टेंडिंग कमेटी इनकी जल्द सुनवाई करते हुए कार्रवाई पर फैसला लेगी।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल की दिसंबर व जनवरी माह में परीक्षा हुई थीं। जिसमें छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया तो नकल करने के तरीके को देखकर हर कोई हैरान रह गया। एमबीए में मैनेजमेंट एंड ह्यूमेनिटीज के एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। उस छात्र ने अपनी कमीज के कॉलर में वायरलेस सिस्टम लगाया हुआ था और कॉलर की ऊपर से सिलाई की हुई थी। जिससे वह चेकिंग करते हुए किसी को उसके बारे में पता नहीं लग सके। उस वायरलेस सिस्टम से ईयर फोन को जोड़कर अपने कान में अंदर घुसाया हुआ था।
वह कान के इतने अंदर था कि किसी को आसानी से दिखाई नहीं देता था और उसे काफी खींचतान के बाद चुंबक के सहारे ही बाहर निकाला जा सकता था। मैनेजमेंट एंड ह्यूमेनिटीज विभाग के चेयरमैन प्रो. राजबीर सिंह के अनुसार वह छात्र इस तरह नकल करके छह पेपर कर चुका था और वह किसी की पकड़ में नहीं आ सका। लेकिन प्रबंधन को पता चला कि एक छात्र इस तरह से वायरलेस सिस्टम का इस्तेमाल करके नकल कर रहा है, क्योंकि उसकी पहले ही लगभग 8 पेपर में सप्लीमेंटरी आ चुकी है। इस कारण उसने किसी भी तरह पास होने के लिए नकल करने का यह तरीका अपनाया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसके कॉलर खुलवाकर व कान में अंदर तक देखने के बाद ही उसे पकड़ा गया। उसके पास से मिले सभी उपकरण के साथ उसकी कॉपी भी सील करके यूएमसी बनाई गई है और उसपर कार्रवाई को लेकर यूएमसी स्टेंडिंग कमेटी फैसला लेगी।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...