हैडलाइन

नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट, 15 लोगों के उड़े चीथड़े

पंजाबः पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे ले जाया जा रहा था. इस बीच अचानक आग लग गई और पटाखे फट गए. इस धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई. इस धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला जा रहा है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. इस धमाके के बाद घटनास्थल पर ट्रॉली के परखच्चे बिखर गए. जब यह धमाका हुआ, तब नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब के लिए रवाना हुआ था. तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि इस धमाके में अब तक करीब 15 लोगों की मौत हुई है और तीन की हालत गंभीर है. फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है.


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...