हैडलाइन

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर कराया था पति का कत्ल, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में 27 जनवरी को हुई श्रमिक संजीव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि संजीव की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर गला दबाकर की गई थी। उसका शव सरसों के खेत से उसी दिन बरामद हुआ था। इस हत्या में मृतक संजीव की मौसी के लड़के सोनू निवासी गांव बसेड़ी थाना झिंझाना और मुकेश निवासी गांव नोजल और मृतक की पत्नी रानी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक मृतक की पत्नी के संबंध करीब डेढ़ वर्ष से सोनू के साथ बने हुए थे। इसका पता चलने पर मृतक संजीव विरोध करता था। मृतक की पत्नी और सोनू दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन मृतक संजीव दोनों के बीच में बाधक बना हुआ था। इसी वजह से सोनू ने मुकेश के साथ मिलकर संजीव की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी भी साजिश में शामिल रही है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।


Most Popular News of this Week