हैडलाइन

अररिया में 25 करोड़ रुपये मूल्य के सांप के जहर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बिहार: अररिया में एसएसबी ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुलेटप्रूफ दो जार में बंद सांप के विष को जब्त किया है। टीम ने तस्करी में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस विष की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है। एसएसबी की 52वीं बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के सिकटी पीरगंज के पास की। बुलेटप्रूफ दो जार में बंद सांप के विष को पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन के तस्कर ने सिकटी में डिलीवर की थी। पकड़े गये तस्कर नरेश यादव पिता सरफिल यादव और जितेंद्र यादव पिता गोसाई यादव सिकटी थाना क्षेत्र के दहिपोरा मज़रख का रहनेवाला है वहीं तीसरा तस्कर नरेश यादव पिता फटकन यादव फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिल्की डुमरिया का है।
एसएसबी ने जब्त सांप के विष और गिरफ्तार तस्कर को वन विभाग के हवाले कर दिया है। एसएसबी 52वी बटालियन के कमांडेंट बिरेन्द्र कुमार बर्मा ने बताया है कि बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिलने के बाद सिकटी सीमा पर तैनात सी और डी कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से पीरगंज इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान पीरगंज के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से मेड इन फ्रांस मार्का का लेबल लगा सर्प विष से भरा दो जार बरामद किया गया। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस विष की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है। तीनों तस्कर एक मोटरसाइकिल से दो जार में विष लेकर जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि मालदह के नारायण साह उर्फ गोपाल दा ने उनलोगों को सांप के विष की डिलीवरी दी थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि भारतीय क्षेत्र में किसी अन्य को सांप विष देना था। इधर वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...