हैडलाइन

साले ने मांगी थी प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रंगदारी, चार गिरफ्तार

दिल्लीः चचेरी बहन के साथ घरेलू हिंसा से नाराज युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को डराने के लिए गैंगस्टर के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और फिर उसके घर पर गोलीबारी की। इस वारदात के लिए उन्होंने द्वारका साउथ इलाके में एक व्यक्ति से कार भी लूटी। लूट की रकम से मौज-मस्ती करने के लिए सभी हिमाचल के कुल्लू चले गए। पुलिस ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोन की लोकेशन के जरिए उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से कार और पिस्टल बरामद हो गया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कंझावला निवासी करण सिंह (19), जतिन डबास (20), पुष्पेंद्र (21) और मंगोलपुरी निवासी शकील (19) हैं। 3 फरवरी की शाम करीब 3 बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 1 में निक्कू गोस्वामी से कार लूटने की सूचना मिली थी। निक्कू ने बताया कि उसे कार में अगवा कर चार बदमाशों ने 61 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद कार भी ले गए। 

जांच में पुलिस को पता चला कि उसी कार में सवार कुछ बदमाशों ने पालम में प्रॉपर्टी डीलर विजय सोलंकी के घर पर गोलीबारी की है। विजय ने बताया कि कुछ देर पहले ही बदमाशों ने गैंगस्टर नंदू और गंजू के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और फोन लोकेशन की जांच कर आरोपियों की पहचान कर ली। उनके घर से पता चला कि तीन आरोपी कुल्लू गए हुए हैं। 20 फरवरी को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में करण ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी पालम गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर विजय सोलंकी से हुई थी। घरेलू हिंसा की वजह से बहन मायके में रहती है। इससे गुस्साया करण जीजा को सबक सिखाना चाहता था। उसे रुपयों की जरूरत भी थी। विजय की आर्थिक स्थिति ठीक थी। उसने दोस्तों के साथ दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की योजना बनाई। उसने यूपी के बागपत से पिस्टल का इंतजाम किया। करण ने दोस्तों के साथ 1 फरवरी को जीजा के घर की रेकी की। इस दौरान उन्हें एक वाहन की जरूरत महसूस हुई। करण व उसके दोस्तों ने 3 फरवरी को पहले कार लूटी और फिर उसी में सवार होकर विजय के घर पर गोलीबारी की। जतिन डबास को लूटी गई कार को ठिकाने लगाने का जिम्मा देकर तीनों कुल्लू चले गए।

Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...