गैंगरेप में रेपिस्टों का साथ देने वाली महिला पकड़ी

महिला को कार में अगवाकर 17 दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सहयोग करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला पीड़िता की सहेली है। हालांकि अभी भी इस मामले में तीनों मुख्य आरोपी फरार हैं। सिहानी गेट थाने में दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया था कि सितंबर-2019 में वह मायके आई थी। क्षेत्र में रहने वाले डेयरी कारोबारी की पत्नी से उसकी दोस्ती थी। छह सितंबर को सहेली पीड़िता को बाजार जाने के नाम पर साथ ले गई थी। कुछ दूर गई तो सहेली का पति कार लेकर आ गया। पीड़िता ने बताया कि कार में एक और व्यक्ति था। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे कुछ सूंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। आरोप है कि मुकेश और दो अन्य आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब 17 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे 23 सितंबर को फर्रुखाबाद में छोड़कर फरार हो गए। वहां से आने के बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना चक्कर लगाए, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला आयोग की शरण ली। सिहानी गेट थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...