हैडलाइन

मुंबई : धुले-नदुरबार स्थानीय निकाय उपचुनाव में भाजपा की जीत

मुंबई : महाराष्ट्र स्थानीय निकाय उपचुनाव में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) को झटका लगा है। धुले-नदुरबार में भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां भाजपा के अमरीश पटेल विजयी धोषित हुए हैं। भाजपा को शिवसेना से अधिक वोट मिल हैं। वीरवार को महाराष्ट्र भाजपा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। महाराष्ट्र स्थानीय निकाय उपचुनाव में उद्धव ठाकरे की महाविकाश अघाड़ी को झटका लगा है। इस सीट पर जीत के बहाने अब भाजपा को शिवसेना को घेरने का मौका मिल गया है। भाजपा और शिवसेना की अक्सर विभिन्न मुद्दों पर तकरार होती रहती है। चाहे वो कोरोना के बढ़ते मामले हो या लॉकडाउन। नए कृषि कानूनों पर भी शिवसेना और भाजपा में खूब तकरार हुई है।
महाराष्ट्र की छह विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर मंगलवार को चुनाव हुआ। वोटों की गिनती गुरुवार को हुई। इस चुनाव में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) और विपक्षी भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों सहित कुल छह एमएलसी सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़णवीस और चंद्रकांत पाटिल ने इस चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए पूरा जोर लगाया है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में विपक्ष ने सत्तारूढ़ सरकार पर कोरोना संक्रमण से निपटने में उसकी नाकामी, लॉकडाउन से हुए आर्थिक नुकसान सहित भारी बारिश से राज्य के किसानों को हुई क्षति को मुद्दा बनाया था।  
इस चुनाव में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने भी खूब प्रचार किया था। दोनों सियासी दलों के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया था। कोरोना संकट के बीच हुए चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाह है। इधर, किसान आंदोलन पर शिवसेना अक्सर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में शिवसेना नेता सामना में लेख के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...