हैडलाइन

नई दिल्ली : पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली : पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने गुरुवार रात पड़ोसी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक 35 वर्षीय हरीश वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दीन दयाल उर्फ दीनू को उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने बताया कि हरीश वर्मा परिवार के साथ सनलाइट कॉलोनी पार्ट-2 में रहता था। आरोपी दीनू का घर उसके पड़ोस में ही है। दीनू को शक था कि उसकी पत्नी से हरिश का अवैध संबंध है। दोनों अक्सर अकेले में मिलते थे, जिसके चलते हरीश और दीनू में कई बार झगड़ा हो चुका था। वारदात वाले दिन भी दीनू हरीश को अपनी पत्नी से दूर रहने की धमकी देने के लिए गया था। इस दौरान हरीश ने दीनू से बोला कि उसकी पत्नी जल्द ही उसे छोड़कर उसके साथ लिव-इन में रहेगी। इससे गुस्साए दीनू हरीश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए और फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...