हैडलाइन

दिनदहाड़े ऑटो से युवती को अगवाकर रेप की कोशिश

गाजियाबाद:  ऑटो सवार बदमाशों ने मोहननगर से एक युवती को अगवा कर उसे निवाड़ी के जंगल में ले जाकर  दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को देखकर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुन मौके पर पहुंची ग्रामीणों को देखकर बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गए। निवाड़ी व मेरठ की जानी पुलिस सीमा विवाद बताकर मामला एक दूसरे के क्षेत्र का बता रही है।

निवाड़ी कुसैड़ी मार्ग पर आम के बाग से सोमवार दोपहर ढाई बजे के आसपास एक युवती के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दो युवक सडक़ पर खडे ऑटो को लेकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण युवती के अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचना दे दी।

युवती ने बताया कि वह खोड़ा की रहने वाली है। सोमवार सुबह वह अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए दिल्ली  के शाहदरा गई थी। दोपहर एक बजे युवती ने अपनी सहेलियों से वापस चलने के लिए कहा। युवती तो मोहननगर में रुक गई और उसे ऑटो में बैठा दिया युवती ने बताया कि खोड़ा ले जाने की बात कहकर ऑटो वाले उसे यहां पर ले आए और जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।

युवती का कहना है कि यदि ग्रामीण नहीं आते तो शायद वह मेरे साथ कुछ भी कर सकते थे। सूचना पर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची ,लेकिन घटनास्थल को जानी थानाक्षेत्र के मामला बता दिया। खबर लिखे जाने तक युवती निवाड़ी थाने में बैठी हुई है। थानाप्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती को उसके भेज दिया हैं।

 

 


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...