हैडलाइन

मेरठ में गंगा सागर कॉलोनी के पास कुत्तों का खाना नहीं बनाया तो भाई ने बहन को गोली से उड़ाया, रिश्तेदार को फोन कर दी जानकारी

मेरठ :मेरठ में गंगा सागर कॉलोनी के पास कैलाश वाटिका में युवक ने कुत्तों का खाना नहीं बनाने पर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का कुत्तों का व्यापार है और अपनी बहन पर सभी कुत्तों का खाना बनाने के लिए रोज दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात को आरोपी ने बहन को दो गोली मारी और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैलाश वाटिका निवासी योगेंद्र कुमार बिल्डर है और मूल रूप से रजपुरा के रहने वाला है। इनकी मां सरोज, बहन पारुल और छोटा भाई आशीष सोमवार को घर पर ही थे, जबकि योगेंद्र दिल्ली में थे। आशीष कुत्तों का व्यापार करता है। देरशाम करीब 7:30 बजे आशीष ने पारुल को अपने 10 कुत्तों के लिए खाना बनाने को कहा। इसका पारुल ने विरोध किया और विवाद हो गया। करीब आठ बजे रात को आशीष ने तमंचे से अपनी बहन के सिर पर पीछे से गोली मारी फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया। भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देररात घेराबंदी कर आरोपी आशीष को दबोच लिया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए।

हत्यारोपी आशीष ने हत्या करने के बाद अपने रिश्तेदारों और परिजनों को फोन किया। बताया कि पारुल को गोली से उड़ा दिया है। रोज का कलेश हो रहा था, इसलिए जड़ ही खत्म कर दी है। इसके बाद फोन काट दिया। रिश्तेदारों ने ही पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस हिरासत में खड़े आशीष को बहन की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं था। आरोपी ने बताया कि उसने पारुल को दो गोलियां मारी थीं। साथ ही यह भी कहा कि रोज झगड़ा करती थी, इसलिए मार डाला।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...