हैडलाइन

डॉन अतीक और अशरफ की हत्या

डॉन अतीक और अशरफ की हत्या 


●आनंद श्रीवास्तव 

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई व् पूर्व सांसद अशरफ अहमद की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के सामने अतीक अहमद और अशरफ को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। शाम को अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद दोनों बाहर मीडिया से बात कर रहे थे कि  तभी अचानक अतीक के ठीक कनपटी पर गोली दागी गई। जबतक उसका भाई अशरफ कुछ समझा पाता तबतक उस पर भी गोली दाग दी गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकान बंद करके भागते हुए नजर आए। घटना के दौरान अतीक और उसका भाई अशरफ पुलिस सुरक्षा में थे, दोनों के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। इस लिए शायद उसे सँभालने का मौक़ा भी नहीं मिला। इसी के साथ अतीक के दशकों पुराने आतंक का अंत भी हो गया। खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली कि पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लिया है। 



उमेश पाल ह्त्या मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके आलावा दर्ज दर्जनों मामले में पुलिस पूछताछ कर रही थी। पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी संगठन लश्करे तैयबा से उसके सम्बन्ध होने की बात भी सामने आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिसके बाद एनआईए ने भी उसका बयान दर्ज किया था। इस वजह से इस हत्याकाँड में किसी बड़े रैकेट के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अतीक की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने आने की संभावना थी। हत्या के कुछ घंटे पहले भी एनआईए के एक अधिकारी ने भी मुलाकात की। 



शाम को पास के एक जंगल में दोनों के बयान के आधार पर कुछ असलहे बरामद किये गए थे। इसके बाद वहां से लौटते समय पुलिस शाम को ही प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए दोनों को ले गई।  मेडिकल जांच के बाद बाहर आते समय अतीक आराम से सीढ़ियों से उतर कर मिडिया के समक्ष आया  और मिडिया को बयान देकर आगे बढ़ ही रहा था कि दो अज्ञात लोग मौके पर पहुंचते हैं, पुलिस की हथकड़ी में बंधे अतीक के सर पर तुरंत गोली मार जाती है जबतक बगल में खड़े अशरफ को कुछ समझ में आता, तबतक अशरफ को भी गोली मार दी गई। कुछ ही मिनटों में दोनों की मौत हो गई।


Most Popular News of this Week

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....