हैडलाइन

मारपीट कर धमका रहा नकली पुलिस गिरफ्तार

मारपीट कर धमका रहा नकली पुलिस गिरफ्तार


पनवेल। पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर होटल में जाकर डराने धमकाने वाले एक फर्जी पुलिस को पनवेल शहर पुलिस ने गिरफ्तार की है. इसकी आरोपी की गिरफ्तारी से और भी कई मामलो का खुलासा होने की संभावना पुलिस ने जताई है।


पुलिस ने चिकन बिक्रेता सलमान तजमुद्दीन मुलानी (31) को गिरफ्तार की है. यह आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पनवेल के कोलखे स्थित सीताज होटल (गोल्ड डिगर), में जाकर होटल मैनेजर के मैनेजर को डरा धमकाकर मारपीट किया था. इसके अलावा उसने होटल बंद करने की भी धमकी देकर गाली गलौज तक किया था. इस दौरान होटल मैनेजर ने पनवेल शहर पुलिस स्टेशन को फोन कर बताया कि पुणे से पुलिस अधिकारी की ड्रेस पहनकर आए पुलिस अधिकारी ने बिना वजह उसे धमकाया और पीटा है. इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होटल सिताज जाकर खुद को पुलिस उप निरीक्षक कहनेवाले सलमान तजमुद्दीन मुलानी से पूछताछ की तो पता चला कि वह पुलिस नहीं है. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर होटल मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज की है. दरअसल नकली पुलिस ने खाकी वर्दी पहन रखी थी.  लेकिन उसके पहनावे, बोलने के तरीके से पनवेल शहर पुलिस टीम के मन में संदेह निर्माण हुआ.  मजेदार बात तो यह है कि इस नकली पुलिसकर्मी ने खाकी वर्दी तो पहन रखी थी, लेकिन उसके कंधे पर न जाने कितने स्टार लगे हुए है इसका भी उसे पता नही था।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...