कांग्रेस स्थापना दिवस पर मुंबई में कई कार्यक्रम

मुंबई : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस की तरफ से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी।मुं बई कांग्रेस की विज्ञप्ति के मुताबिक स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे मुंबई कांग्रेस मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय निरुपम पार्टी का ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद ग्रांट रोड में ग्वालिया टैंक, अगस्त क्रांति मैदान के पास स्थिति तेजपाल हॉल में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। यह वही तेजपाल हॉल हे जहां 134 साल पहले कांग्रेस की स्थापना हुई थी।

शाम को सेंट आरनॉल्ड हाई स्कूल ग्राउंड, महाकाली रोड, अंधेरी में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे प्रमुख अतिथि होंगे। विशेष अतिथि के रूप में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव आशीष दुआ उपस्थित होंगे। पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी इस कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के सभी नेता, पूर्व और वर्तमान विधायक, सांसद, नगरसेवक और पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...