हैडलाइन

राहुल गांधी की बुधवार को अमरावती व सोलापुर में जाहीर सभा

राहुल गांधी की बुधवार को अमरावती व सोलापुर में जाहीर सभा

 
मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार 24 अप्रैल को महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं.  अमरावती निर्वाचन क्षेत्र में भारत आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखड़े के प्रचार में परतवाड़ा में भारत जोड़ो मैदान, नबील कॉलोनी, बैतूल रोड, सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. जबकि सोलापुर निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस इंडिया आघाड़ी की उम्मीदवार प्रणीति शिंदे की प्रचार के लिए दोपहर 3.55 बजे प्रचार सभा सोलापुर के मरियाई चौक, प्रदर्शनी मैदान पाए आयोजित की जाएगी।


अमरावती के सभा मे काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधिमंडळ पक्ष नेता बालासाहेब थोरात, CWC सदस्य सांसद चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री व CWC सदस्य यशोमती ठाकूर, डॉ. सुनील देशमुख, जयश्री वानखडे, अनंत गुढे, सुधीर सूर्यवंशी, प्रीती बंड, सुनील खराटे, ज्ञानेश्वर धाने पाटील, प्रदीप राऊत, प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख, संगीता ठाकरे, वर्षा भटकर सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. सोलापूर के सभा मे राहुल गांधी सहित काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधिमंडल पक्ष नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, उमेदवार प्रदेश  काँग्रेस के कार्याध्यक्ष व लोकसभा उमीदवार वी. प्रणिती शिंदे, कम्युनिस्ट नेता पूर्व वी. नरसय्या आडम, दिलीप माने, सोलापूर शहर काँग्रेस के अध्यक्ष चेतन नरोटे सहित महाविकास आघाडी के सभी घटकों के पार्टी नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और राहुल गांधी ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया अघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. प्रशांत पडोले के प्रचार के लिए एक सार्वजनिक सभा आयोजित किये थे. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14 अप्रैल को नागपुर में एक सार्वजनिक बैठक की।


Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

मुंबई पुलिस, CWC अधिकारियों और...

मुंबई में बाल श्रम से संबंधित मामले के चलते CWC की संरक्षण व्यवस्था में रह रहे...

“तिरंगा यात्रा ५२ वर्षे ध्वज...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) चे प्रवक्ते महेश तपासे यांनी आज...

“तिरंगा यात्रा ५२ वर्षे ध्वज...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) चे प्रवक्ते महेश तपासे यांनी आज...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभागामार्फत ‘मुंबई पब्लिक स्कूल, शिवाजी...