तलोजा जेल से कैदी फरार
पनवेल। तलोजा जेल की सुरक्षा से 28 साल का कैदी फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस 28 वर्षीय कैदी मुजाहिद गुलज़ार खान की तलाश कर रही है।
मुजाहिद के खिलाफ शिरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद उसे तलोजा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. गुरुवार रात को तलोजा सेंट्रल जेल के कर्मचारी एकनाथ पाटिल ने खारघर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोल मजदूरी करनेवाले मुजाहिद को शिरूर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में न्यायालय ने उसे तलोजा जेल भेजा था. शिकायत में कहा गया है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे जब वह जेल में जेल पुलिस की हिरासत में था, तब वह जेल के सामने वाली सड़क से भाग निकला. जेल प्रशासन इस संबंध में आगे की पूछताछ कर रहा है।