हैडलाइन

वृद्ध महिला से साढ़े पांच करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी

वृद्ध महिला से साढ़े पांच करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी,

कार्यवाई का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

पनवेल। पनवेल शहर की 64 वर्षीय सेवानिवृत्त एक महिला के साथ साढ़े पांच करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस महिला को फोन पर दो दिन में पुलिस कार्रवाई होने का डर दिखाकर ठगी की गई. इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि संबंधित महिला एक निजी कंपनी के मानव संसाधन विभाग में कार्यरत है.  इस महिला के रिटायरमेंट के बाद उनके जीवन भर बैंक में जमा किये गये पैसो पर इस गिरोह ने ऑनलाइन ठगी की.  8 मई को पलास्पे फाटा के साईवर्ल्डसिटी कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 64 वर्षीय महिला से सुबह 9:30 बजे खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक साइबर ठग ने संपर्क किया था.  इसके अलावा एक अन्य ठगबाज ने खुद को मुंबई के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का नोटरी अधिकारी बताया.  इन दोनों ठगों ने महिला को बताया कि उनके मोबाइल फोन से दूसरों को कॉल कर परेशान किया जा रहा था और जिसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई में दर्ज कराई है.  इसलिए महिला को शिकायत सीबीआई से करने पर 10 साल की जेल की धमकी दी गई. इसके बाद सीबीआई की कार्रवाई रोकने के लिए पीड़िता से 5 करोड़ 61 लाख 1 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया.  पहले तो महिला को इनसब के बातो पर यकीन हो गया लेकिन बाद में उसे पता चला कि यह सब फर्जी है. जिसके बाद  शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...