हैडलाइन

मनपा क्षेत्र में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक 'सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ' अभियान

मनपा क्षेत्र में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक 'सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ' अभियान


पनवेल। आयुक्त मंगेश चितले के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत पनवेल मनपा की हद्द में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक 'सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ' अभियान चलाया जाएगा.  इसी पृष्ठभूमि में शुक्रवार को मनपा मुख्यालय में उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते की उपस्थिति में इस अभियान की योजना बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पर घनकचरा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अनिल कोकरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेश गायकवाड़, अरुण कांबले, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, मनपा के सभी चार वार्डों के सभी स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे।


बता दें कि इन चार सप्ताहों में मुख्य रूप से विशेष स्वच्छता अभियान, छोटे बच्चों का स्वच्छता और स्वच्छता सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करना, सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच, कचरा संग्रहण एंव परिवहन, सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, मानसून के मद्देनजर दस्त के जोखिम वाले क्षेत्रों का आकलन, पानी की गुणवत्ता के नमूने जमा करना, सुरक्षित पेयजल का देखभाल किया जाएगा. यह अभियान मनपा के घनकचरा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से क्रियान्वित किया जायेगा तथा इस अभियान का प्रशिक्षण, एनजीओ की भागीदारी, शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियां, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्रियान्वित किये जाने वाले कार्यक्रमों की योजना इस बैठक में बनाई गई. इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विधाते ने इस अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षकों के दायित्व, इस अभियान की कार्ययोजना, प्रचार-प्रसार के संबंध में निर्देश दिये।


Most Popular News of this Week

मुंबईकरांचे जीवन अधिक सुलभ...

मुंबईला जागतिक दर्जाच्या पायाभूत सुविधा असलेले आधुनिक आणि भविष्यासाठी...

विद्याविहार रेल्वे...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या माध्यमातून पूर्णत्वास आलेल्या तीन...

आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण...

देशाची भावी पिढी घडविण्यात शिक्षकांचे योगदान अनमोल आहे. विद्यार्थ्यांचा...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर नागरिकांना पिण्याचे पाणी, अन्नधान्य आणि...

धुळे, नंदुरबार आणि जळगाव...

राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या राष्ट्रीय अध्यक्षा आणि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा...