हैडलाइन

दुबई में रहकर भारत के लोगो के साथ ठगी करनेवाला गिरफ्तार

दुबई में रहकर भारत के लोगो के साथ ठगी करनेवाला गिरफ्तार,

नवी मुंबई साईबर सेल ने सूरत एयरपोर्ट से की गिरफ्तार

नवी मुंबई। शेयर मार्किट में निवेश करने पर दुबई में रहकर भारत के लोगो को चुना लगाने वाले एक साईबर ठग को नवी मुंबई साईबर सेल ने सूरत एयरपोर्ट से गिरफ्तार की है. इस आरोपी के गिरफ्तार होने से पुलिस ने कुल 7 मामलो का खुलासा की है. इसके अलावा भारत के कई राज्यो में 60 मामलो में शामिल होने का खुलासा पुलिस ने की है. पुलिस ने सूरत के रहनेवाले आरोपी कौशिककुमार कल्याण भाई ईटालिया को गिरफ्तार की है।

नवी मुंबई साईबर सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि पिछले साल अगस्त में शेयर मार्किट में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न देने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 1 करोड़ 23 लाख 64 हजार रुपये की ठगी किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपी का बैंक खाता एंव प्राप्त मोबाईल नंबर की जब तकनीकी जांच की तो पता चला कि आरोपी दुबई में रहकर लोगो के साथ ठगी कर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी की थी.इसी में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सूरत एयरपोर्ट पर आ रहा है.जिसके बाद नवी मुंबई साईबर सेल ने सूरत हवाई अड्डे के इमीग्रेशन अधिकारी के मदद से धर दबोची. इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो नवी मुंबई के तो पुणे की दो एंव ठाणे की तीन ऐसे ही घटनाओ को अंजाम देने का कबूल किया. इसके बाद जब पुलिस ने आगे को जांच की तो भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 60 मामलो में शामिल होने का खुलासा पुलिस ने की है. पुलिस ने इस आरोपी के बैंक खातों को सील करवाई है. इस मामले के कुल 43 लाख 31 हजार 667 रुपये बचाने में पुलिस को सफलता मिली है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...