हैडलाइन

आवश्यक निर्माणों को मालिकाना हक देकर नियमित किया जाए- विधायक गणेश नाईक की आक्रामक भूमिका

आवश्यक निर्माणों को मालिकाना हक देकर नियमित किया जाए- विधायक गणेश नाईक की आक्रामक भूमिका,

जनसंवाद उपक्रम को सहज प्रतिक्रिया 

नवी मुंबई। लोकनेता विधायक गणेश नाईक ने सोमवार को ऐरोली स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में जन सुसंवाद किया.  जिसे नागरिकों की ओर से सहज प्रतिक्रिया मिली. बड़ी संख्या में नागरिकों ने निवेदन दिये.  इनमें से कई निवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर नागरिकों को राहत दी गई.  शेष निवेदनों पर समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जायेगी.  गांव, गांवठान, शहर, स्लम एरिया, औद्योगिक क्षेत्र, एलआईजी, एमआईजी, सोसायटी के सभी भागो से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं कठिनाइयां विधायक नाईक के समक्ष प्रस्तुत कीं.  जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं का निस्तारण किया गया।


पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए विधायक गणेश नाईक ने नवी मुंबई में आवश्यकता के अनुसार बनाए गए सभी प्रकार के निर्माणों को नियमित किया जाए और झोपड़ियों का विकास सरकार के माध्यम से करने का मांग किये. परियोजना पीड़ितों और स्थानिकों ने नवी मुंबई के निर्माण के लिए अपनी जमीनें सस्ते दाम पर सिडको को दे दीं. नियमानुसार सिडको ने गावठान विस्तार योजना का क्रियान्वयन नहीं किया. साढ़े बारह फीसदी योजना भी पूरी नहीं की. समय के साथ जैसे-जैसे परिवार का विस्तार हुआ, परियोजना पीड़ितों ने रहने के लिए घर और आजीविका के लिए व्यावसायिक निर्माण कार्य किये. आज तक के ऐसे सभी निर्माणों को नियमित किया जाए.  परियोजना पीड़ितों को मकान और उनके नीचे की जमीन का मालिकाना हक दिया जाए. परियोजना पीड़ितों के हित में उनकी इच्छानुसार योजना की घोषणा करने की मांग की।

झोपड़पट्टी का विकास होना ही चाहिए लेकिन सरकार पुनर्विकास करें- नाईक

नवी मुंबई के झोपड़ियों में रहने वाले नागरिकों का जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए उन्हें उचित और पक्का घर मिलने के लिए झोपड़पट्टी इलाको का विकास होना ही चाहिए, इस मत के हम हैं. नवी मुंबई में झोपड़पट्टी वासियों को उनके घरों और उनके अधीन जमीन का स्वामित्व उन्हें दिया जाए. सरकार खुद म्हाडा की तर्ज पर झोपड़ियों का विकास करे, ऐसी मांग उन्होंने की. योजना में पात्र, अपात्र के संबंध में स्पष्टता आवश्यक है. सुविधाओं के मामले में शहरों के बीच संतुलन भी होना चाहिए, ऐसा नाईक ने कहा।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...