हैडलाइन

बंदूक की नोक पर तीन लुटेरो ने ज्वेलर्स दुकान को लूटा

बंदूक की नोक पर तीन लुटेरो ने ज्वेलर्स दुकान को लूटा,

भागते समय किये हवा में फायरिंग

पनवेल। बंदूक की नोक पर रविवार रात खारघर सेक्टर 35 स्थित बी एम ज्वेलर्स में तीन लुटेरो ने लूटपाट की. इतना ही नही इन चोरो ने भागते समय हवाई फायरिंग भी की. हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है।


बता दें कि नवी मुंबई पुलिस की हद में जंहा यशश्री शिंदे और अक्षता म्हात्रे को न्याय दिलाने के लिए नागरिक सड़को पर उतरे है, वही इन चोरो ने रविवार रात 11 बजे के करीब बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान को लूट कर पुलिस को चुनौती दी है. पहले से ही खारघर इलाके में स्नैचिंग एंव चोरी की घटना से नागरिको में डर बना हुआ था. लेकिन इस घटना ने शहर को दहला दिया है. इस मामले को खारघर पुलिस ने दर्ज की है. इस दुकान में लगे सीसीटीवी से पता चला है कि तीनों चोर रेनकोट और हेलमेट पहने हुए थे.  इसी बीच चोर के भागने के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उस पर पथराव भी किया. इतना ही नही इस घटना को एक व्यक्ति ने भागते समय अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया. लेकिन उस वीडियो में गाड़ी का नंबर प्लेट भी नही लगा था। खारघर शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है.  लेकिन पुलिस इन चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...