हैडलाइन

मनपा चला रही है बप्पा मेरा पर्यावरण का राजा पहल

मनपा चला रही है बप्पा मेरा पर्यावरण का राजा पहल


छात्रों के लिए शाडू मिट्टी गणेश मूर्ति की कार्यशाला


पनवेल। मनपा की ओर से आयुक्त एवं प्रशासक मंगेश चितले के मार्गदर्शन में बप्पा मेरा पर्यावरण का राजा पहल चलाई जा रही है. इस पहल के तहत पनवेल पर्यावरण दक्षता मंच के सहयोग से इंदुबाई वाजेकर इंग्लिश स्कूल में छात्रों के लिए शाडू के मिट्टी की गणेश मूर्ति कार्यशाला आयोजित की गई थी. इस दौरान छात्रों को शाडू की मिट्टी पर जानकारी दी गई. इसके बाद अब अगले शनिवार मूर्ति बनाना शिखाया जाएगा।

मनपा की ओर से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया जा रहा है.  इसके लिए मनपा की ओर से नागरिकों से सप्तसूत्री का पालन करने की अपील की जा रही है.  इस सप्तसूत्री में दूसरा सूत्र है 'आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध विरासत देने की दृष्टि से घर के बच्चों के हाथों से ही गणेश प्रतिमा बनाकर और स्थापित कराई जाए.'  इस फॉर्मूले के कार्यान्वयन के लिए, उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते के सुझाव के अनुसार, पर्यावरण दक्षता मंच, पनवेल के सहयोग से इंदुबाई वाजेकर इंग्लिश स्कूल में छात्रों के लिए शाडू मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इस त्रिस्तरीय कार्यशाला में शनिवार को शाडू माटी का प्रशिक्षण दिया गया. अगले दो शनिवार को मूर्ति निर्माण एवं रंग-रोगन पर मार्गदर्शन किया जाएगा। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...