हैडलाइन

पानी, स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वच्छता के मुद्दों पर विधायक नाईक ने मनपा प्रशासन को आड़े हाथ लिए

पानी, स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वच्छता के मुद्दों पर विधायक नाईक ने मनपा प्रशासन को आड़े हाथ लिए


नवी मुंबई। नवी मुंबई शहर में अनियमित जल आपूर्ति, सार्वजनिक अस्वच्छता और विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर मंगलवार को हुई बैठक में विधायक गणेश नाइक ने मनपा प्रशासन को आड़े हाथ लिए. विधायक नाईक ने शहर के विभिन्न मुद्दों पर मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के साथ मनपा मुख्यालय में नियमित बैठक की. इस दौरान मनपा के अधिकारी किसी के दबाव में आए बिना अपने कर्तव्यों से विमुख न हों, अन्यथा हम उन्हें लोकतांत्रिक तरीकों से उनके कर्तव्यों का एहसास कराएंगे ऐसा विधायक नाईक ने कुछ अधिकारियों को चेतावनी भी दी. इस दौरान पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव नाईक, पूर्व विधायक और नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, पूर्व महापौर सागर नाईक, जयवंत सुतार, सदन के पूर्व नेता रवींद्र इथापे, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष अनंत सुतार आदि उपस्थित थे. इस दौरान आयुक्त डॉक्टर शिंदे ने लोकनेता विधायक नाईक की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. 


शहर के कई हिस्सों में अब भी अनियमित जलापूर्ति होने की ओर इशारा करते हुए विधायक नाईक ने जलापूर्ति नियमित करने की मांग की.  सार्वजनिक दही हांडी उत्सव, गणेशोत्सव नजदीक है.  इस पृष्ठभूमि में उन्होंने सुझाव दिया कि मंडलों को बिना किसी परेशानी के त्वरित गति से आवश्यक अनुमतियां दी जाएं और सड़कों की मरम्मत की जाएं. डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी संबंधी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए शहर में नियमित रूप से छिड़काव किया जाए.  प्रदेश में जीका के प्रकोप को लेकर सावधानियां बरती जाएं. अस्पतालों से दवा एवं इलाज की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. शहर में जगह-जगह कूड़े का साम्राज्य है. कूड़ेदानों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है. विद्यालय परिसर भी गंदगीयुक्त है.  इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. विधायक नाईक ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि बरसात से पहले नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई. आयुक्त डॉक्टर शिंदे ने आश्वासन दिया कि सार्वजनिक स्वच्छता के लिए इस पर सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

   

एमआईडीसी ने सुविधा भूखंड कैसे बेचा ?

एमआईडीसी ने दीघा, रबाले, पावने, तुर्भे में मनपा को दिए गए सुविधा भूखंड बेच दिया.  बैठक में यह विषय उठा.  सुविधा भूखंडों को पुनः प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या प्रयास किए गए हैं?  वह एमआईडीसी कौन है जो एक दूसरे को सुविधा भूखंड बेचता है?  इस तरह के सवाल लोकनेता विधायक नाईक ने पूछे. इसपर हमने इस संबंध में कानूनी सलाह ली है, ऐसा जवाब अधिकारियों के आते ही अवैध काम होने का स्पष्ठ होने के बावजूद मनपा को कानूनी सलाह लेने की ज़रूरत है? ऐसा सवाल पूछकर नाईक ने स्पष्ट किये कि मनपा अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकती है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मनपा अधिकारियों ने कितने मामलों में कानूनी सलाह ली है, इसकी जानकारी आरटीआई में ली जाएगी.  बैठक में मनपा सुविधाओं के भूखंडों पर अवैध रूप से खड़े होटलों को फूड लाइसेंस देने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गई।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...