हैडलाइन

भारतीय नौसेना से रिटायर्ड सुभेदार का एटीएम चोरी कर ठगी

भारतीय नौसेना से रिटायर्ड सुभेदार का एटीएम चोरी कर ठगी



पनवेल। एटीएम से पैसे निकालने गए भारतीय नौसेना से रिटायर्ड कर्मी के साथ 40 हजार रुपये की ठगी किये जाने का मामला पनवेल से सामने आया है. इस संबंध में खांदेश्वर पुलिस अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

पनवेल के रहनेवाले भारतीय नौसेना से रिटायर्ड सूभेदार सतीश खेमपालसिंग शनिवार दोपहर पलवेल के एचडीएफसी सर्कल के पास एसबीआई के एटीएम में गए थे. इस दौरान उस एटीएम में दो मशीन थी. जिसमें से एक मशीन आउट ऑफ सर्विस जबकि दूसरी चालू थी. इस दौरान बंद मशीन में एक व्यक्ति एटीएम डाल कुछ कर रहा था. हालांकि खेमपालसिंग उसे नजरअंदाज कर अपना एटीएम मशीन में डालकर पिन डाले ही थे कि मशीन हैंग होकर एटीएम मशीन में ही फंस गई. इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उन्हें गार्ड की मदद के लिए कहा. जिसके कारण खेमपालसिंग जैसे ही गार्ड को बुलाने गए उक्त व्यक्ति एटीएम लेकर चल दिया. जिसके बाद खेमपालसिंग ने आसपास उक्त व्यक्ति की तलाश की लेकिन वह नही मिला.इतने में उनके बैंक से 10-10 कर 40 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया. जिसके बाद खेमपालसिंग ने पुलिस से शिकायत दर्ज की है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...