हैडलाइन

खारघर में CISF की ओर से 10 किलोमीटर साइक्लोथॉन का आयोजन, 300 जवानों ने लिया हिस्सा

 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मुंबई एयरपोर्ट यूनिट की ओर से शनिवार सुबह खारघर में 10 किलोमीटर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने, स्वस्थ जीवनशैली का प्रसार करने, CISF के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिट के लगभग 300 जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें संरक्षिका की सदस्याएं भी शामिल हुईं।


खारघर स्थित सिडको के सेंट्रल पार्क से मुंबई एयरपोर्ट के DIG Deepak Agrawal ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना किया। आने-जाने के निर्धारित मार्ग पर आयोजित इस 10 किलोमीटर की साइक्लोथॉन के माध्यम से CISF कर्मियों ने शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य CISF कर्मियों में नियमित व्यायाम की आदत विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा देश की सुरक्षा में CISF की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।


Most Popular News of this Week

खारघर में CISF की ओर से 10 किलोमीटर...

 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मुंबई एयरपोर्ट यूनिट की ओर से शनिवार...

KNOW YOUR ARMY EVENT INAUGURATED IN MUMBAI

The Indian Army inaugurated a three-day "Know Your Army" - Mega Equipment & Motivational Exhibition at the Colaba Military Station, Mumbai, on 29 October 2026. The event was inaugurated by Lt Gen...

टीवी प्रोजेक्ट्स मशहूर...

आहट, सीआईडी, एजेंट विनोद , वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और...

SINGAPORE–INDIA MARITIME BILATERAL EXERCISE (SIMBEX-2026) CONCLUDES

The 33rd edition of the Singapore–India Maritime Bilateral Exercise (SIMBEX-2026), hosted by the Indian Navy at Visakhapatnam, concluded on 26 October 2026. The exercise further strengthened the...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रावहिनी...

मुंबई येथील राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या कार्यालयात आयोजित जनता...

. अनेकांनी ट्रेनमधून उतरून...

मध्य रेल्वेच्या कांजूरमार्ग रेल्वे स्थानकाजवळ तांत्रिक बिघाड झाल्याने...