हैडलाइन

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का दिवाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

मुंबई। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा (रजि.), मुंबई द्वारा आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह समाज की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के गरिमामय सानिध्य एवं स्वजातीय बंधुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी ने सामाजिक एकता, सौहार्द एवं पारस्परिक आत्मीयता का सुंदर परिचय दिया। इस अवसर पर महिला समिति द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए विविध मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में महेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय,  किशन जोशी, संजय त्रिपाठी, पंडित प्रदीप व्यास, संजय जोशी एवं चंद्रेश उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, अशोक डिडवानिया, सुशील उपाध्याय, गोपी किशन व्यास,सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

महिला समिति की कार्यकारिणी की लगभग सभी सदस्याओं ने समारोह में सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से राधा पंचारिया, कविता शर्मा, विजया द्विवेदी, शुभदा शर्मा, शशी त्रिपाठी, शशी उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। तारा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट एवं भवन निर्माता राधेश्याम त्रिवेदी ने समाज की संस्था के लिए भवन निर्माण करवाने की पहल का स्वागत करते हुए उसमे सहयोग देने की अपनी मंशा व्यक्त की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष रमेश शर्मा एवं मंत्री संजय त्रिपाठी ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सबको धन्यवाद दिया।


Most Popular News of this Week

सायन-कोलीवाड़ा में शाइना एनसी...

मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में शिवसेना UBT की ओर से शाइना एनसी के खिलाफ ‘चप्पल...

दहिसर येथील पाटीलवाडी...

रस्त्यांवरील वाहतुकीचे अडथळे दूर करून वाहतूक अधिक सुरळीत करण्याच्या...

पादचारी प्रथम (Pedestrian First)’...

पदपथांवर पादचाऱ्यांना सुलभपणे मार्गक्रमण करता यावे, यासाठी बृहन्मुंबई...

तीन दिवसांत १३८ बांधकामे...

रस्त्यांवरील वाहतुकीचे अडथळे दूर करून वाहतूक अधिक सुरळीत करण्याच्या...

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....