हैडलाइन

लोकसभा चुनाव के शेड्यूल पर असर पड़ने के सवाल पर ईसी ने दिया जवाब 


पुलवामा हमले और वायुसेना की कार्रवाई के बाद लोकसभा चुनाव के शेड्यूल पर असर पड़ने के सवाल पर ईसी ने जवाब दिया है

मुंबई : पुलवामा हमले और वायुसेना की कार्रवाई के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर मंगलवार को चुनाव आयोग ने अपना रुख साफ किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह फिलहाल देश के घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने इस बाबत मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग संविधान द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग पुलवामा आतंकवादी हमले और वायुसेना के हवाई हमले के रूप में सरकार के जवाब के बाद देश में चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। लवासा इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले और उस पर सरकार की ओर से जवाबी कार्रवाई के चलते आम चुनाव को लेकर आयोग के कार्यक्रम पर असर पड़ेगा। लवासा ने कहा, 'चुनाव आयोग अब तक हुए सभी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और हम पर संविधान द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने की जिम्मेदारी है।' 

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां प्रेस कांफ्रेंस की। लवासा ने कहा कि हमने यहां चुनाव की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ मीटिंग की है। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और नोडल पुलिस अधिकारी से भी मुलाकात की है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...