हैडलाइन

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

दिल्ली : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक 47 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है. उस शव के मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
ये घटना करीब दो बजे की है. विवेक विहार इलाके में एक राहगीर ने सड़क के पास एक महिला को बेसुध हालत में पड़े देखा. उसने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के एक अस्पताल पहुंचाया.
लेकिन डाक्टरों ने उस महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. स्थानीय पुलिस थानों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई. जिससे महिला की पहचान की जा सके.
पुलिस को जांच के दौरान महिला के चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है. पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है.


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...