हैडलाइन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष पहुंचे फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईस के अध्यक्ष बी एन तिवारी

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष पहुंचे फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईस के अध्यक्ष बी एन तिवारी 


मुंबई: सिने एम्लॉईज को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे  फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईस के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने अब  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहाँ जरूर न्याय मिलेगा। यदि बी एन तिवारी और यूनियन की यह लड़ाई सफल हो जाती है तो लाखों सिने एम्प्लाइज  को उनके डूबे हुए लगभग चालीस से पैतालीस करोड़ रुपये तो वापस मिलेंगे, एम्प्लाइज की ड्यूटी की एक टाइमिंग तय हो जायेगी साथ ही एम्प्लाइज को वीकली ऑफ जैसे कई लाभ मिलेंगे जो हर एम्प्लाइज का मूलभूत और मानवीय हक़ होता है.  


मुंबई मालाबार हिल के सरकारी गेस्ट हाउस सह्याद्रि में  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन  महाराष्ट्र राज्य में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लंबित मामलों की जन-सुनवाई  की गयी. इसी दौरान  यूनियन के अध्यक्ष बी एन तिवारी और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव ने अपने अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रह कर आयोग के सदस्य  डॉ. डी. एम. मुले,  राजीव जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखीं। जिस पर आयोग ने इस मामले की गंभीरता को परखा और जल्द ही इस पर ठोस भूमिका लेने का आश्वासन दिया, ऐसी जानकारी बी एन तिवारी ने दी. साथ ही उन्होंने  राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के  साथ  इस बैठक में अहम भूमिका निभाने वाले यूनियन के सलाहकार डॉ योगेश दुबे का धन्यवाद अदा किया. 




Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...