बलात्कार के मामलों में मृत्युदंड दिया जा सकता है: केंद्र सरकार

मुंबई : केंद्र सरकार ने बार-बार बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड देने के उसके फैसले को सही बताया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि 2013 में बलात्कार संबंधी कानूनों में जो बदलाव किए गए, उनका उद्देश्य ऐसे गंभीर अपराधों की रोकथाम करना है। केंद्र सरकार ने यह जानकारी कोर्ट को उस समय दी जब कोर्ट में शक्ति मिल गैंगरेप मामले में तीन दोषियों की याचिका पर सुनवाई चल रही थी। इस याचिका में उन्होंने मृत्यु दंड दिए जाने का विरोध किया है। इन तीनों दोषियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा 2014 में दी गई मौत की सजा की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया कि आईपीसी में धारा 376 के तहत जो संशोधन किया गया है, वह काफी विचार-विमर्श के बाद किया गया।
यह धारा बलात्कार के मामलों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि आपराधिक कानून (संशोधन) ऐक्ट, 2013 में जो संशोधन किए गए हैं, वह कतई अंसैवधानिक नहीं है। सिंह ने कहा, ‘बलात्कार एक गंभीर अपराध है, चाहे वह गैर-हिंसक ही क्‍यों न हो। इससे न केवल पीड़ित को शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि उससे उसकी आत्मा और मन:स्थित पर चोट पहुंचती है। उसका पूरा व्यक्तित्व प्रभावित होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अधिकांश मामलों में पीड़ित आगे ही नहीं आते और शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं।
आईपीसी में यह नई धारा जोड़ी गई है, जिसमें मृत्यु दंड की व्यवस्था की गई है। यह धारा उन अपराधों में लगाई जाती है, जब रेप जैसा अपराध बार-बार किया गया हो। 


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...