हैडलाइन

महाराष्ट्र बीजेपी में सब ठीक नहीं? पार्टी कोर कमिटी बैठक में नहीं आईं पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं फडणवीस सरकार की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे मंगलवार को पार्टी इकाई की कोर कमिटी की बैठक में शामिल नहीं हुईं। बीजेपी के खिलाफ परोक्ष रूप से बगावत पर उतरीं पंकजा ने कहा कि चूंकि वह 12 दिसंबर को होने वाली अपनी रैली की तैयारी में व्यस्त हैं, ऐसे में वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सकतीं। पंकजा बैठक में यह बोलकर शामिल नहीं हुईं कि उन्हें 12 दिसंबर को बीड के गोपीनाथगढ़ में होने वाले अपने भाषण की तैयारियों का काम देखना है। अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर हर साल जनसभा करने वाली मुंडे बीजेपी की मंडल स्तर की बैठकों से भी गायब रही हैं। वह सोमवार को औरंगाबाद में हुई पार्टी की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं। हालांकि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह अस्वस्थ थीं, इसलिए इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं। मुंडे मंगलवार को मुंबई में हुई प्रदेश बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक में इस आधार पर शामिल नहीं हुईं कि वह 12 दिसंबर को बीड में गोपीनाथगढ़ में होने वाली अपनी रैली की तैयारियों में व्यस्त हैं। पंकजा अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई एवं एनसीपी नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं और ऐसी अफवाह है कि वह बीजेपी के साथ खुश नहीं हैं।



Most Popular News of this Week

पचास साल से गणेशोत्सव मना रहे...

चेंबूर कैंप के चर्चित समाजसेवक रमेश लोहाना पिछले 50 वर्षों से श्रद्धा और...

मंत्री आशिष शेलार यांनी...

उद्योगपती आणि समाजसेवक, सिंधी समाजाचे नेते किशोर मन्याल यांच्या खार येथील...

CHIEF OF THE NAVAL STAFF VISIT TO NEW ZEALAND

Adm Krishna Swaminathan, CNS, visit to New Zealand, aimed at further strengthening maritime cooperation and enhancing professional and operational linkages between the Indian Navy and the Royal New...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

श्रीगणेशोत्सवाच्या पावन प्रसंगी, महापौर निवासस्थानी विराजमान...

शाडू मातीची मूर्ती,...

श्रीगणेश चतुर्थीच्या पावन पर्वावर मुंबईच्या महापौर रितू तावडे यांच्या...

प्रसिद्ध उद्योजक, समाजसेवक...

उद्योजक आणि समाजसेवक किशोर मन्याल यांच्या राहत्या घरी विराजमान झालेल्या...