आजमगढ़ : घने कोहरे के चलते आदर्श रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को आजगढ़ से होकर जाने वाली उत्सर्ग, ताप्तीगंगा, गरीब नवाज, सरयू-यमुना व गोदान एक्सप्रेस ट्रेन दो से तीन घंटे विलंब से चल रहीं हैं। डाउन की कैफियात, साबरमती, ताप्तीगंगा, गोदान व गरीब नवाज एक्सप्रेस तीन से चार घंटे विलंबित रही। इससे यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से बढ़ी ठंड व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कोहरे ने भी लोगों को और परेशानी में डाल रखा है।