हैडलाइन

बस्ती : एक दूसरे से भिड़े तीन वाहन, तीन घायल

बस्ती :  नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर फुटहिया पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार की भोर में बस्ती की ओर आ रहे गन्ना लदे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुए हादसे में एक -एक करके तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें बस चालक व परिचालक शामिल है।सवा चार बजे के करीब गन्ना लादकर जा रहे ट्रक के चालक ने फुटहिया ओवरब्रिज के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रही रोडवेज बस ट्रक से भिड़ गई। बस के पीछे चल रही पिकअप भी अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ी। हादसे में बस का शीशा टूट गया और बस के चालक बैजनाथ यादव व परिचालक श्याम सुंदर को हल्की चोटें आई जबकि पिकअप के चालक अजय कुमार पुत्र श्रीराम सूरत ग्राम व पोस्ट महुवी नानकर, बेलौहा, सिद्धार्थ नगर को गंभीर चोटें आईं।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...