डीएसके जमाकर्ता ने की आत्महत्या

पुणे, डेवलपर डी एस कुलकर्णी की सावधि जमा योजना में निवेश करने वाले 60 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक ने शुक्रवार सुबह अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मुंढवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंढवा निवासी तानाजी गणपत कोराके ने अपने घर में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मृतक के कई सुसाइड नोट मिले हैं जिनमें से एक में उसने आरोप लगाया है कि उसने डीएसके की सावधि जमा योजना में चार लाख रुपये निवेश किए थे, जो उसे वापस नहीं मिले। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार अपनी चौथी बेटी की शादी के लिए उसे पैसों की जरूरत थी और डीएसके के खिलाफ अदालती मामला खिंचता ही जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए डीएसके को जिम्मेदार ठहराया और उसके खिलाफ मामला चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। डीएसके और उसके परिवार के कुछ सदस्य 2017 से यरवदा जेल में बंद हैं। उन लोगों को सैकड़ों जमाकर्ताओं के साथ कई हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...