हैडलाइन

जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता जीएम सरूरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने किया समन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएम सरूरी को एक केस की जांच के सिलसिले में समन किया है. सरूरी, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष होने के साथ पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं. सरूरी के भाई को किश्तवाड़ जिले में हिजबुल मुजाहिदीन से नाता रखने के आरोप में नामजद किया गया था. किश्तवाड़ में 9 अगस्त 2013 को हिंसा और आगजनी से जुड़े एक केस में सरूरी का नाम सामने आया था. सरूरी को कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का करीबी बताया जाता है. बता दें कि NIA किश्तवाड़ कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)  नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ राजिंदर सिंह के मर्डर केस समेत आतंकी हिंसा से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. किश्तवाड़ कस्बे में बीते एक साल में हुए सभी चार बड़े आतंकी हमलों की जांच NIA कर रही है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...