उत्तराखंड: उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में पीएचडी की छात्रा से सहपाठी ने की छेड़छाड़

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की में एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न समेत दो मामलों की जांच की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।  उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान से पीएचडी कर रही छात्रा ने सहपाठी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसे पिछले दो साल से परेशान करता आ रहा है। अब उसने सारी हदें पार कर दी थीं।

छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर सहपाठी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सहपाठी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, संस्थान से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने अपने जूनियर सहपाठी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्र पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है। छात्रा ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद भी वह उसकी हरकतों को नजरअंदज कर रही थी, लेकिन उसकी हरकतें लगातार बढ़ती ही जा रही थीं।

आरोप है कि शुक्रवार को उसने एक बार फिर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के सहपाठी से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...