हैडलाइन

नागपुर : परोल पर छूटकर दोस्त की मां का खून करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

नागपुर : पुलिसकर्मी की पत्नी और अपने दोस्त की मां की हत्या कर फरार हुए अपराधी देशपांडे लेआउट निवासी नवीन सुरेश गोटाफोड़े (30) को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं. नवीन ने शनिवार की सुबह गाड़गेनगर निवासी सुशीला अशोक मुले (52) की गला रेतकर हत्या कर दी थी. सुशीला के पति अशोक क्राइम ब्रांच में एएसआई हैं. उनके बेटे बाल्या से नवीन की बचपन से दोस्ती थी. 31 दिसंबर 2017 को नवीन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोबारा उसे गिरफ्तार किया. तब से वह जेल में था. कोरोना के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद 7 वर्ष से कम सजा वाले मामलों कैदियों को छोड़ने का निर्णय लेने को कहा था. 28 मार्च को नवीन को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया. शुक्रवार को वह अपने दोस्त बाल्या से मिलने उसके घर गया.

नवीन की आपराधिक प्रवृत्ति और कोरोना को ध्यान में रखते हुए सुशीला ने उसे रोक दिया. बाल्या सो रहा है कहकर उसे लौटा दिया. यही बात नवीन को बुरी लग गई. शनिवार की सुबह सुशीला रसोईघर में भोजन बना रही थी. तभी नवीन दोबारा घर में आया. सुशीला ने उसे हड़काया. इसी दौरान नवीन ने चाकू से सुशीला की गर्दन पर वार किया. बाल्या ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसके भी हाथ पर वार कर फरार हो गया. सुशीला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. देर रात नंदनवन पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार किया. रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत हासिल की.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...