हैडलाइन

वन महोत्सव के अंतर्गत आदर्श स्थल राजकीय संग्रहालय में माननीय मंत्री विजय कश्यप के द्वारा वृक्षारोपण

वन महोत्सव के अंतर्गत आदर्श स्थल राजकीय संग्रहालय में माननीय मंत्री विजय कश्यप के द्वारा किया गया वृक्षारोपण, एंव मेधावी बच्चो को किया सम्मानित,                                                              मुजफ्फरनगर! वन महोत्सव 2020 के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर के आदर्श स्थल राजकीय संग्रहालय में वृक्षारोपण आयोजनकर्ता जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, एंव कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, बृजेश कुमार, द्वारा दो सौ पौधे लगाए जाने के लक्ष्य को निर्धारित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विजय कश्यप राज्य मंत्री राजस्व एंव बाढ़ नियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार पधारे, जिनके द्वारा संग्रहालय परिसर में माननीय मंत्री महोदय के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसके पश्चात संग्रहालय कक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा अनुष्का धीमान, व हाईस्कूल की कु0 मेघा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद व विद्यालय का गौरव बढ़ाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। जिन्हें माननीय मंत्री महोदय द्वारा अपना आशीर्वाद देते हुए सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भविष्य में भी अपने माता पिता के साथ जनपद एंव प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही इस दौरान दोनों छात्राओं के माता पिता भी मौजूद रहे। इस मौके पर माननीय मंत्री विजय कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा प्रकर्ति को हरा भरा रखने के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है। वो बहुत ही उत्कर्ष कार्य है। और ये महोत्सव जुलाई माह में प्रारंभ किया जाता है। जो पूरे सप्ताह निरंतर जारी रहेगा। और इस दौरान ज्यादातर नागरिकों को प्रकर्ति को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण करना चाहिए। ताकि हम सभी अपने आने वाले कल को और बेहतर बना सके ये बहुत जरूरी है आओ हम सब मिलकर पेड लगाए और प्रकर्ति को सुंदर बनाए। इस दौरान कार्यक्रम में कालेज स्टाफ के रूप में राजीव मोहन गोयल, नितिन कुमार, आदर्श कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार , अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण सैनी, धीरसिंह एंव दुष्यंत पुंडीर, नंदकिशोर कश्यप, संजय धीमान, आदि मौजूद रहे।                       

 रिपोर्ट, मोहित कल्याणी जनपद मुजफ्फरनगर 


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...