हैडलाइन

आरसीएफ का नया उत्पाद -आईपीए आधारित जेल

आरसीएफ का नया उत्पाद  "हैंड क्लिनसिंग आईपीए जेल"

मुंबई: राष्‍ट्रीय केमिकल्स एण्‍ड फ़र्टिलाइज़र्स लिमिटेड (आरसीएफ) ने बाज़ार में बिक्री के लिए 'हैंड क्लिनसिंग आईपीए जेल' बाजार में उपलब्‍ध करवाया है ।  

यह त्वचा के अनुकूल मॉइश्‍चराइजर आधारित हाथों की स्‍वच्‍छता करने वाला जेल है, जो आईएसओ प्रोपाइल अल्कोहल (आईपीए), एलोवेरा के रस के साथ विटामिन-ई से भरपूर है एवं इसमें ताज़े नींबू की सुगंध  है।

आरसीएफ ने इस हैंड क्लिनसिंग जेल को 50 मि.ली. एवं 100 मि.ली.गैर-स्पिलबल में क्रमशः 25 / - रुपये एवं 50 / - रुपये प्रति बोतल की उचित एमआरपी पर आसानी से उपलब्ध कराया है  । आरसीएफ पूरे देश में अपने नेटवर्क के माध्यम से इस उत्पाद का विपणन करने के लिए इच्‍छुक  है।

कोविड-19 के वर्तमान प्रकोप एवं  हाथों की स्‍वच्‍छता  हेतू जेल के लिए बाज़ार की मांग के मद्देनजर, आरसीएफ ने वर्तमान महामारी फैलने की दशा में एक छोटे से योगदान के रूप में सुरक्षित एवं उचित मूल्य विकल्प उपलब्‍ध कराया है।


Most Popular News of this Week

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....