हैडलाइन

महिलाओं का तांडव, गाड़ियों पर बरसाए डंडे

दिल्ली:  द‍िल्ली की एक कॉलोनी में दो मह‍िलाओं की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की तरफ जमकर पथराव क‍िया. यही नहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी मह‍िलाओं ने अपना न‍िशाना बनाया.  मामला थाना नंद नगरी पुल‍िस का था. बदमाशों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी को भी तोड़ने की कोश‍िश की.

दिल्ली के सुन्दर नगरी की सीसीटीवी की तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जायेंगे की कैसे दो पड़ोसियों की लड़ाई में एक तरफ के लोग दूसरे के घर पर हमला बोल देते हैं. पुरुष ही नहीं इस इलाके की महिला भी हाथ में डंडे लेकर घर के बहार खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ती नज़र आ रही हैं. घर के बाहर रखी वाशिंग मशीन और एसी को भी इन दबंगो ने अपना निशाना बनाया.

याकूब नाम का शख्स अपनी लड़की को ससुराल से लेने के लिए निकला ही था तो राशिद नाम का व्यक्ति जो कि याकूब का रिश्तेदार भी लगता  है,  उसने और उसके साथियों ने याकूब और उसकी फैम‍िली पर लाठी और डंडो से हमला बोल दिया. याकूब के घर पर पथराव भी शुरू कर दिया. यह सारा नज़ारा पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

बताया जा रहा है क‍ि याकूब और राशिद में प्रॉपर्टी को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन झगड़े ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. दबंग महिला और पुरुष सीसीटीवी की तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहे हैं. याकूब ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि कई बार 100 नंबर पर कॉल करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...